Showing posts with label #benefits of apple. Show all posts
Showing posts with label #benefits of apple. Show all posts

Monday, February 11, 2019

रोज खाएं एक सेब, बीमारियां रहेंगी दूर

1. फाइबरयुक्‍त फल खाने से दिमाग स्‍वस्‍थ रहता है। जो लोग फाइबरयुक्‍त फल खाते हैं उनमें पार्किंसन्‍स रोग होने की संभावना कम होती है। पार्किंसन्‍स दिमाग की बीमारी है। सेब खाने से इस बीमारी के होने की संभावना कम होती है।

2. सेब में विटामिन C संतुलित मात्रा में होता है साथ ही साथ इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है। इन सभी के क़ॉम्बीनेशन से हड्डियों में ताकत आती है।

3. सेब दमा रोगियों के लिये अत्यधिक लाभदायक है। इसमें दमे के अटैक को रोकने की क्षमता होती है। सेव में होने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। शोध से यह साबित हो चुका है कि जो लोग नियमित रुप से सेब का सेवन करते हैं उन्हें फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है।



4. सेब में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। दिन में एक बार सेबफल के जूस को लेने से ह्रदय के लिए सुचारु रुप से काम करना आसान हो जाता है।

5. आपके दांतों में दाग हैं तो सेब खाने से ठीक हो सकते हैं। सेब खाने से मुंह में ज्‍यादा मात्रा में लार का निर्माण होता है, जिससे दांत मजबूत होते हैं और दांतों में कीड़े नही लगते।

6. स्नैक्स टाइम या ब्रंच टाइम फल खाने का सबसे अच्छा समय है, जब हमारा पेट खाली होता है। भोजन करने के बाद फल नहीं खाने चाहिए। फल भोजन करने से 15-20 मिनट पहले या एक घंटे बाद खाना ही बेहतर है, जिससे ये आसानी से पच जाते हैं। सेब, अंगूर और संतरा सुबह नाश्ते से पहले और लंच व डिनर के बीच ब्रंच के तौर पर खाना अधिक फायदेमंद है। सर्दी के मौसम में रात में फल खाने से परहेज करें।

7. सेब में मौजूद अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। सेबफल में शरीर के ph स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता है। इसकी बाहरी परत में मौजूद पेक्टिन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।