Showing posts with label #benefitsofblackgraps. Show all posts
Showing posts with label #benefitsofblackgraps. Show all posts

Tuesday, February 26, 2019

काले अंगूर हैं आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

इन सर्दियों में काले अंगूर बहुत मिलते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। काले अंगूर का नियमित सेवन करने से डायबटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा व बालों की बीमारियों से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही यह आपकी याद्दाशत के लिेए भी काफी फायदेमंद है। काले अंगूर के और भी बहुत ऐसे लाभ है जो आपको अनेक बीमारियों से बचा सकते हैं। जानिए क्या-क्या है इसके और फायदे-

1. काले अंगूर का सेवन आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला Lutein और Zeaxanthin तत्व आँखों को स्वस्थ रखता है और आँखों की रोशनी भी बढ़ाता है।

2. डायबिटीज के मरीज भी काले अंगूर खा सकते हैं। काले अंगूर में खूब फाइबर होता है जो शुगर लेवल घटाता हैं। इसके साथ ही यह आपका पाचन भी ठीक करता 

3. काले अंगूर नियमित खाने से माइग्रेन सरदर्द में आराम मिलता है और यह अल्झाइमर रोग से भी बचाता है।



4. झड़ते बालों के लिए काला अंगूर बहुत फायदेमंद है। काले अंगूर के बीजों को मसल कर बालों की जड़ों में लगायें और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धोएं। इसमें पाए जाने वाला Linoleic acid बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने से बचाता है।

5. काला अंगूर में विटामिन C और विटामिन E होता है. इसलिए Kale Angoor के सेवन से युवा, चिकनी, निखरी हुई स्किन बनती है और चेहरा खूबसूरत होता है।

6. इस अंगूर में Anti-oxident और Anti-mutagenic गुण होते हैं, जिसकी वजह से काला अंगूर सभी प्रकार के कैंसर खासकर ब्रैस्ट कैंसर से बचाव करता है।

7. काला अंगूर किडनी की बीमारी में भी काफी फायदेमंद है। यह यूरिक एसिड का लेवल कम करके किडनी प्रेशर को कम करता है। 

8. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिये काफी फायदेमंद है। अंगूर में मौजूद एंटी ओक्सिडेंट गुण शरीर में जमें टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालता है, जिससे आपका वजन घटता है।