Showing posts with label #mahadevtemple. Show all posts
Showing posts with label #mahadevtemple. Show all posts

Monday, February 25, 2019

महादेव के इस मंदिर में 5000 सालों से जल रहा है अग्निकुंड

हमारे भारत देश में कई ऐसे अद्भुत मंदिर हैं, जिनका इतिहास एक या दो साल नहीं बल्कि कई सालों पुराना है। ऐसा ही एक प्राचीन मंदिर हिमाचल प्रदेश के करसोगा घाटी के ममेल गांव में स्थित है। इस प्राचीन मंदिर का नाम ममलेश्वर महादेव मंदिर है, जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 



महादेव का यह अद्भुत मंदिर हिमाचल प्रदेश की करसोगा घाटी के ममेल गांव में स्थित है। यह प्राचीन मंदिर 5000 सालों से भी ज्यादा पुराना है और महाभारत काल में घटित घटनाओं से भी इस मंदिर का बहुत गहरा संबंध है। क्योंकि इस मंदिर में पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय यहीं बिताया था। महादेव के इस मंदिर में महाबली भीम से जुड़ी कई निशानियां मौजूद हैं। 

मंदिर में एक ऐसा अग्निकुंड भी है जो महाभारत काल से ही जलता हुआ आ रहा है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस मंदिर में 5000 साल पुराना गेहूं का दाना भी है, जिसका वजन 200 ग्राम है और इस गेहूं को पांडवों ने ही उगाया था। साथ ही मंदिर में भीम का एक प्राचीन ढोल भी है, इस ढोल की लंबाई 6 फीट से भी ज्यादा है। ममलेश्वर महादेव मंदिर में पांच शिवलिंग भी स्थापित हैं। लोगों का कहना है कि पांडवों ने ही इनकी स्थापना की थी।