Showing posts with label corn. Show all posts
Showing posts with label corn. Show all posts

Friday, February 15, 2019

भुट्टे के ऐसे फायदे जानकर रोज खाएंगे आप इसे

बरसात का मौसम है और उसमें भुना हुआ भुट्टा ना खाए, तो ये शायद ठीक नहीं होगा। बरसात के मौसम में भुट्टे के स्वाद दोगुना और बढ़ जाता है। भुट्टे खाने के कई फायदे होते हैं। भुट्टे में बहुत सारा मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड ,विटामिन बी 9, फास्फोरस बहुतायत में पाया जाता है, जो हमें कई बीमारियों से बचा सकता है। मक्के को लोग अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। कोई इसे उबाल कर खाता है, कोई रोटी बनाकर तो कोई बारिश के मौसम में इन्हें भून कर खाता है। आप कैसे भी भुट्टे को खाए लेकिन इसके फायदे काफी चौकाने वाले होते हैं। 

1. भुट्टा तृप्तिदायक, वातकारक, कफ, पित्तनाशक, मधुर और रुचि उत्पादक अनाज है। इसकी खासियत यह है कि पकाने के बाद इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है। पके हुए भुट्टे में पाया जाने वाला कैरोटीनायड विटामिन-ए का अच्छा स्रोत होता है।
2. भुट्टे को पकाने के बाद उसके 50 प्रतिशत एंटी-ऑक्सीअडेंट्स बढ़ जाते हैं। ये बढती उम्र को रोकता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
3. भुट्टे में मिनरल्स और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। भुट्टे को एक बेहतरीन कोलेस्ट्रॉल फाइटर माना जाता है, जो दिल के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है।
4. भुट्टे में विटामिन सी, कैरोटिनॉइड और बायोफ्लेवनॉइड पाया जाता है, जो दिल की बीमारी को दूर करने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से बचाता है और शरीर में खून के प्रवाह को भी बढ़ाता है।

5. भुना भुट्टा खाने के बाद उसके बचे हुए भाग को फेके ना बल्कि उसे बीच से तोड़कर सूंघे। ऐसा करने से जुकाम में फायदा होता है। बाद में इसे जानवर को खाने के लिए डाल दें।
6. भुट्टे के बचे हुए भाग को सूखाकर और फिर उसे जलाकर राख बना कर रख लें। इस राख को प्रतिदिन गुनगुने पानी के साथ फांकने से खांसी का इलाज होता है। खांसी कैसी भी हो यह चूर्ण लाभ देता ही है। यहां तक कि कुकर खांसी में भी बड़ी राहत मिलती है।
7. बड़ों को साथ-साथ बच्चों को भी भुट्टे अवश्य खाने चाहिए क्योंकि इससे उनके दांत मजबूत होते हैं।
8. भुट्टे को गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है जो गर्भवती के लिए बेहद जरूरी है।
9. भुट्टे के पीले दानों में बहुत सारा मैगनीशियम, आयरन, कॉपर और फॉस्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। एनीमिया को दूर करने के लिए भुट्टा खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन बी और फोलिक एसिड होता है।
10. बच्चों के विकास के लिए भुट्टा बहुत फायदेमंद माना जाता है। ताजे दूधिया (जो कि पूरी तरह से पका न हो) मक्का के दाने पीसकर एक खाली शीशी में भरकर उसे धूप में रखिए। जब उसका दूध सूख कर उड़ जाए और शीशी में केवल तेल रह जाए तो उसे छान लीजिए। इस तेल को बच्चों के पैरों में मालिश कीजिए। इससे बच्चों का पैर ज्यादा मजबूत होगा और बच्चा जल्दी चलने लगेगा।
11. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है. इसमें कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है और इसलिए ये दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है।
12. भुट्टा लीवर के लिए अधिक लाभकारी है। यह प्रचूर मात्रा में रेशे से भरा हुआ है इसलिए इसे खाने से पेट अच्छा रहता है। इससे कब्ज, बवासीर और पेट के कैंसर के होने की संभावना दूर होती है।
13. भुट्टा टीवी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं। टीबी के मरीजों को भुट्टा या मक्के की रोटी जरूर खानी चाहिए, इससे उन्हें काफी फायदा होगा।