Sunday, March 31, 2019

पापमोचनी एकादशी की कथा

पापमोचनी एकादशी की कथा

बहुत समय पहले मांधाता नाम के एक पराक्रमी राजा थे। राजा मांधाता ने एक बार लोमश ऋषि से पूछा कि मनुष्य जो जाने-अनजाने में पाप करता है, उससे कैसे मुक्त हो सकता है? तब लोमश ऋषि ने राजा को एक कहानी सुनाई कि चैत्ररथ नामक सुन्दर वन में च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी ऋषि तपस्या में लीन थे। इस वन में एक दिन मंजुघोषा नामक अप्सरा की नजर ऋषि पर पड़ी, तो वह उन पर मोहित हो गई और उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करने लगी। कामदेव भी उस समय उधर से गुजर रहे थ। तभी उनकी नजऱ अप्सरा पर गई और उसके मनोभाव को समझते हुए उसकी सहायता करने लगे। अप्सरा अपने प्रयास में सफल हुई और ऋषि की तपस्या भंग हो गई। ऋषि शिव की तपस्या का व्रत भूल गए और अप्सरा के साथ रमण करने लगे। कई वर्षों के बाद जब उनकी चेतना जागी तो उन्हें आभास हुआ कि वह शिव की तपस्या से विरक्त हो चुके हैं। उन्हें तब उस अप्सरा पर बहुत क्रोध आया और तपस्या भंग करने का दोषी जानकर ऋषि ने अप्सरा को श्राप दे दिया कि तुम पिशाचिनी बन जाओ। श्राप से दु:खी होकर वह ऋषि के पैरों पर गिर पड़ी और श्राप से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने लगी।  ऋषि ने तब उस अप्सरा को विधि सहित चैत्र कृष्ण एकादशी (पापमोचिनी एकादशी) का व्रत करने के लिए कहा। भोग में डूबे रहने के कारण ऋषि का तेज भी लोप हो गया था। ऋषि ने भी एकादशी का व्रत किया, जिससे उनका पाप भी नष्ट हो गया। उधर अप्सरा भी इस व्रत के प्रभाव से पिशाच योनि से मुक्त हो गई और उसे सुन्दर रूप प्राप्त हुआ तब वह पुन: स्वर्ग चली गई।

पापमोचनी एकादशी

पापमोचनी एकादशी
06:16 to 08:38

Thursday, March 28, 2019

मंत्र जाप के नियम

मंत्र जाप के नियम

– मंत्र जाप का सबसे पहला नियम है मंत्र का सही उच्‍चारण करना।

– जिस मंत्र का जाप करना है उसका अर्घ्‍य पहले से लें।

– मंत्र सिद्धि को गुप्‍त रखना चाहिए। प्रतिदिन के जप से ही सिद्धि होती है।

– कम से कम 108 मनकों का जाप अवश्‍य करना चाहिए।

ये है मंत्र जाप के नियम – किसी विशिष्‍ट सिद्धि के लिए सूर्य अथवा चंद्रग्रहण के समय किसी भी नदी में खड़े होकर जाप करना चाहिए। इस तरह किया गय जाप अतिशीघ्र फल देता है। जाप का दक्षांश हवन करना चाहिए और ब्राह्मणों या गरीबों को भोजन कराना चाहिए।

आइये जानते है चुकंदर की फायदे :


1 हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप से चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होगा।
2 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी चुकंदर एक रामबाण औषधि है। नियमित इसका सेवन कर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
3 विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और नेचुरल शुगर जैसे तत्वों से भरपूर चुकंदर सेहत से जुड़े कई बेमिसाल फायदे पहुंचाता है।
4 नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन कर आप अपनी त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपको जवां दिखने में भी मददगार होगा। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और तनाव में भी राहत देता है।
5 महिलाओं के लिए नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। यह शरीर में आयरन यानि लौह तत्व की कमी को पूरा करने में सहायक है, जो महिलाओं में अधिकांशत: देखी जाती है।

Wednesday, March 27, 2019

पूजन विधि :


व्रती को इस दिन प्रातःकालीन कर्मों से निवृत्त होकर स्वच्छ व शीतल जल से स्नान करना चाहिए।
शीतला सप्तमी या अष्टमी का व्रत केवल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को होता है और यही तिथि मुख्य मानी गई है।
संकल्प के पश्चात विधि-विधान तथा सुगंधयुक्त गंध व पुष्प आदि से माता शीतला का पूजन करें।
संकल्प के पश्चात विधि-विधान तथा सुगंधयुक्त गंध व पुष्प आदि से माता शीतला का पूजन करें।
इसके पश्चात एक दिन पहले बनाए हुए (बासी) खाद्य पदार्थों, मेवे, मिठाई, पूआ, पूरी, दाल-भात आदि का भोग लगाएं।
यदि आप चतुर्मासी व्रत कर रहे हो तो भोग में माह के अनुसार भोग लगाएं। जैसे- चैत्र में शीतल पदार्थ, वैशाख में घी और शर्करा से युक्त सत्तू, ज्येष्ठ में एक दिन पूर्व बनाए गए पूए तथा आषाढ़ में घी और शक्कर मिली हुई खीर।
तत्पश्चात शीतला स्तोत्र का पाठ करें और शीतला अष्टमी की कथा सुनें।
रात्रि में जगराता करें और दीपमालाएं प्रज्ज्वलित करें।
विशेष : इस दिन व्रती को चाहिए कि वह स्वयं तथा परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार के गरम पदार्थ का सेवन न करें। इस व्रत के लिए एक दिन पूर्व ही भोजन बनाकर रख लें तथा उसे ही ग्रहण करें। बसौड़ा वाले दिन सुबह ठंडे पानी से नहाना चहिए और जिन माताओं के बच्चे अभी माता का दूध पीते हो तब उन्हें बसौड़ा के दिन नहाना नहीं चाहिए।

आज का राशिफल


आज का पंचांग