Friday, March 8, 2019

जानिए क्यों बांधते हैं काला धागा?

अक्सर आपने देखा होगा कि कछ लोग अपने हाथ, पैर और गले मे काला धागा बांधते हैं। माताएं अपने बच्चों के हाथ-पैरों में काला धागा बांधती हैं उन्हें काला टीका लगाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा क्यों किया जाता है। काला धागा पहनने या काला टीका लगाने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि काला धागा बांधने से इंसान को बुरी नजर और कोई भी दोष नहीं लगता है। इसलिये हर किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए उन्हें काला धागा बांधा जाता है।  



काले रंग की खासियत यह है कि ये आपके शरीर की ऊर्जा को बाहर नहीं निकलने देता। काले धागे के धार्मिक महत्व के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। हमारा शरीर पंच तत्वों (पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश) से मिलकर बना है। इनसे मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर का संचालन करती हैं। जब किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा उस बुरी नजर से बचाती है। कुछ लोग काले धागे में भगवान के लॉकेट भी धारण करते हैं जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

No comments:

Post a Comment