Thursday, March 7, 2019

नींबू के बेहतरीन फायदे

नींबू एक ऐसा फल है जिसका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से करते हैं। प्रोटीन, कार्बोहाइट्रे, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह फल हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए नींबू के बेहतरीन फायदे-

1. रोज एक गिलास नींबू पानी का सेवन करने से पेट की बदहस्मी, पेट का फूलना, खट्टी डकारे आना और अपच के लक्षण ठीक होते हैं। नींबू के सेवन से लीवन में पित्तरस के प्रोडेक्सन को बढ़ाता है जिससे पाचन सही रहता है और पाचन तंत्र से विषेले पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

2. अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो नींबू की सहायता से कर सकते हैं। नींबू में पेक्टिन फाइबर होता है जो भूख को कम करता है। नींबू के सेवन से भूख कम लगती है, इससे ऐसा महसूस होता है जैसे पेट भरा हुआ है।

3. जिन लोगों को दिल की समस्या होती है उन्हें नींबू का रस पीना फायदेमंद होता है क्योकि नींबू में पोटेशियम पाया जाता है। ये शरीर में उच्च रक्तचाप, चक्कर आना जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद है क्योकि ये मन और शरीर दोनों के लिए शांति प्रदान करता है।



4. नींबू रक्त को साफ करता है और साथ ही नई रक्त कणिका का निर्माण में सहायक होता है। ये आपकी स्किन को भी साफ करता है और साथ ही इसमें मोजूद विटामिन सी स्किन की झुरियो को कम करता है और चेहरे के दाग दब्बों को भी दूर करता है।

5. यदि आपके शरीर पर जलने के निशान बन जाते हैं तो नींबू की सहायता से उन निशानों को भी दूर सकते हैं।

6. नींबू दातों की हर समस्या के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप नियमित रूप से नींबू का प्रयोग करते हैं तो इससे दांतों का दर्द कम होता है साथ ही दांतों का पीलापन भी दूर होता है। दांतों में होने वाली बीमारियों से भी लड़ता है। दांतों में निकलने वाले रक्त को भी कम करता है।

7. नींबू शरीर में पानी की तरह काम करता है। ये मूत्राशय के मार्ग को साफ करता है और पीएच लेवल को भी सही रखता है और हार्मफुल बेक्टीरिया को बनाने से रोकता है, ये मूत्रमार्ग को इन्फेक्शन से बचाए रखता है।

8. नींबू में मौजूद पोषक तत्व शरीर को हाईड्रेटड और ओक्सिजन से भरपूर रखते हैं जिससे हमें ऊर्जा और पुन्राजिवन का अनुभव होता है। साथ ही नींबू में नेगिटिव चार्ज आयरन होता है जो पाचन तंत्र में पहुचते ही इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है।

No comments:

Post a Comment