Wednesday, February 6, 2019

जानिए तुलसी का महत्व

हमारे हिंदू धर्म में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु को तुसली बेहद प्रिय है, इसलिए ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी को स्थापित करके उसकी सेवा, पूजा-अर्चना की जाती है उस घर में मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। तुलसी के पत्तों के बिना भगवान विष्णु की पूजा में प्रसाद नहीं चढ़ाया जाता है। तुलसी की पत्तियां कभी भी चंद्रग्रहण, एकादशी, रविवार को और सूर्यास्त के बाद नहीं तोड़नी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 



तुलसी पौधा किसी भी पवित्र तिथि, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा व एकदशी तिथि को घरों में लगाया जा सकता है। तुलसी के पौधे के आस पास कभी भी गंदगी नहीं करनी चाहिए, इसके चारों तरफ रोज सफाई करनी चाहिए। रविवार को छोड़कर रोज तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा रहती है और घरों में रहने वाले सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है, घरों में कभी क्लेश नहीं होता। शाम को घर में तुलसी का दीपक जलाना चाहिए, इससे कभी कोई संकट नहीं आता और ना ही किसी भी चीज का आभाव रहता है।  

No comments:

Post a Comment