Monday, February 11, 2019

सर्दियों में रोज खाइए बाजरा, बीमारियां रहेंगी दूर

सर्दी के मौसम में बाजरा हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। बाजरे की रोटी खाने से हड्डियां मजबूत होती है और खून की कमी भी दूर होती है। आज भी कई ऐसी जगह हैं जहां लोग गेहूं की जगह बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। बाजरा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और काफी सारी बीमारियों से भी बचाता है। बाजरे के और भी कई स्वास्थ्यवर्दक फायदे हैं- 

1. अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो भी बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। दरअसल, बाजरा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

2. बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा ये मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है।



3. गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की गोलियां खाने के स्थान पर रोज बाजरे की दो रोटी खाना चाहिए। इतना ही नहीं बाजरे का सेवन करने वाली महिलाओं को प्रसव की पीड़ा भी कम होती है।

4. बाजरा लीवर से संबंधित रोगों को भी कम करता है। गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में ऊर्जा कई गुना है। बाजरे में भरपूर कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए रामबाण औषधि है। आयरन भी बाजरे में इतना अधिक होता है कि खून की कमी से होने वाले रोग नहीं हो सकते।

5. बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक हैं। बाजरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। लीवर की सुरक्षा के लिए भी बाजरा खाना लाभकारी है। उच्च रक्तचाप, हृदय की कमजोरी, जरे में उपस्थित रसायन पाचन की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।

6. बाजरा के नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है. डायबिटीज के मरीजों को इसके नियमित सेवन की सलाह दी जाती है। 

No comments:

Post a Comment