Wednesday, February 20, 2019

जानिए क्यों करना चाहिए दान

हमारे हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व है। हर मनुष्य को अपनी श्रद्धा के अनुसार कुछ न कुछ दान अवश्य करना चाहिए। दान एक ऐसा कार्य है, जिसके जरिए हम न केवल धर्म का पालन करते हैं बल्कि अपने जीवन की तमाम समस्याओं से भी छुटकारा मिता है। जीवन में सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दान का विशेष महत्व है। दान करने से ग्रहों की पीड़ा से भी मुक्ति पाना आसान होता है। दान हमेशा उस ही व्यक्ति को देना चाहिए, जिसे उसकी आवश्यकता अधिक हो, ऐसा करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। धन-धान्य से संपन्न मनुष्य या दुराचारी मनुष्य को दिया जाने वाला दान व्यर्थ माना जाता है। 



जिस इंसान को दान करने में आनंद मिलता है, उसे ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है क्योंकि दान इंसान को श्रेष्ठ और सत्कर्मी बनाता है। अगर आप अनाज का दान करते हैं तो आपके जीवन में अन्न का अभाव नहीं होता। वस्त्रों का दान करने से आर्थिक स्थिति हमेशा उत्तम होती है। आप उन्हीं स्तर के कपड़ों को दान करें, जिस स्तर के कपड़े आप पहनते हैं। कभी भी फटे या खराब वस्त्रों का दान न करें। तिल का दान करने वाले मनुष्यों को संतान की प्राप्ति होती है और जो लोग लोहा दान करते हैं उनको सारे रोगों का नाश होता है व शनि के दोषों का भी निवारण होता है। स्वर्ण का दान करने से आयु लंबी होती है और कपास का दान करने वाले लोगों के जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

No comments:

Post a Comment